उत्तर प्रदेश : रिंकू सिंह क्षेत्रीय खेल अधिकारी नियुक्त

feature-top

भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें क्षेत्रीय खेल अधिकारी के पद पर नियुक्ति पत्र दे दिया है। रिंकू ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए 200 रनों के रोमांचक लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स के यश दयाल को आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर प्रसिद्धि हासिल की थी। तब से वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक, एशिया कप और हाल ही में भारतीय टीम के साथ टी20 विश्व कप जीत चुके हैं।


feature-top