पंजाब : फरार आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार

feature-top

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, जो पिछले साल सितंबर से बलात्कार के मामले में फरार थे, को पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (पटियाला) वरुण शर्मा ने बताया कि सनौर से पहली बार विधायक बने पठानमाजरा को ग्वालियर से पकड़ा गया और उन्हें पटियाला वापस लाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इसके बाद विधायक को यहां की अदालत में पेश किया जाएगा।


feature-top