फॉर्मूला ई मामला : केटीआर समेत पांच लोगों पर आरोप
तेलंगाना पुलिस के भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने 2023 में हैदराबाद में आयोजित फॉर्मूला ई रेस से संबंधित कथित तौर पर धन के दुरुपयोग के मामलों के लिए विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया है।
आरोपपत्र के अनुसार, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री के टी रामाराव को मुख्य आरोपी बनाया गया है। उनके साथ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार, हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एचएमडीए) के पूर्व मुख्य अभियंता बी एल एन रेड्डी, खेल सलाहकार किरण मल्लेश्वर राव और यूके स्थित फॉर्मूला ई ऑपरेशंस (एफईओ) को अन्य आरोपियों के रूप में नामित किया गया है।
मामले से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “एसीबी ने जांच पूरी कर ली है और फॉर्मूला ई रेस मामले में अपना आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। एसीबी अदालत को आरोपपत्र का संज्ञान लेना है और व्यापक सुनवाई करनी है।”
19 दिसंबर, 2024 को एसीबी ने हैदराबाद में फॉर्मूला ई रेसिंग के आयोजन में कथित तौर पर ₹54.88 करोड़ की वित्तीय अनियमितताओं के लिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के अलावा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
