मां-बाप ने नम आंखों से दी हरीश राणा को अंतिम विदाई

feature-top

गाजियाबाद के हरीश राणा का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. इसी के साथ 13 साल की उस पीड़ा का भी अंत हो गया जो हरीश के साथ उसके माता-पिता और परिवारजन झेल रहे थे. 13 साल से एक ही बेड पर बेसुध, एकटक निहारता चेहरा अब खामोश हो गया है. हरीश का आज सुबह 9 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया.

इस दौरन भावुक पिता की दिल चीरने वाली तस्वीर भी सामने आई है. इसके अलावा माता-पिता ने हरीश के जरूरी अंग दान कर दिए हैं. इसमें कॉर्निया और हार्ट वॉल्व शामिल हैं.


feature-top