IPL का शेड्यूल जारी, रायपुर में होंगे दो मैच

feature-top

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का दूसरा फेज अब आधिकारिक रूप से शुरू होने जा रहा है। BCCI ने लीग स्टेज के बाकी 50 मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह अहम फेज 13 अप्रैल से 24 मई 2026 तक चलेगा और देश के 12 प्रमुख शहरों में आयोजित होगा। इन शहरों में बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ शामिल हैं। टूर्नामेंट के इस चरण की शुरुआत 13 अप्रैल को होगी, जहां सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से हैदराबाद में होगा। यह मुकाबला दूसरे फेज के हाई-वोल्टेज शेड्यूल की शुरुआत करेगा और फैन्स को रोमांचक क्रिकेट का भरपूर अनुभव देगा।


feature-top