गोवा की अदालत ने लूथरा बंधुओं की जमानत याचिका खारिज करी

feature-top

गोवा की जिला एवं सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को लूथरा बंधुओं - सौरभ और गौरव लूथरा - द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। उनके खिलाफ दायर दूसरे मामले में उन पर आरोप है कि उन्होंने 'बर्च बाय रोमियो लेन' नामक गोवा नाइटक्लब को चलाने की अनुमति के लिए दायर आवेदनों में जाली दस्तावेज जमा किए थे। इसी नाइटक्लब में 6 और 7 दिसंबर की दरमियानी रात को भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी।


feature-top