अंबिकापुर PHE में भुगतान विवाद: ठेकेदार ने दी आत्मदाह की चेतावनी, उप अभियंता को नोटिस

feature-top

अंबिकापुर के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में भुगतान में देरी को लेकर विवाद बढ़ गया है। ठेकेदार रजनीकांत ने जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी है। मामले को गंभीर मानते हुए विभाग ने संबंधित उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है। ठेकेदार का आरोप है कि 65 लाख के कार्य में से केवल 22 लाख का भुगतान हुआ है, जबकि शेष राशि एक साल से लंबित है और अधिकारियों द्वारा कमीशन व मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है।
 


feature-top