पर्यटन विभाग के रिसॉर्ट में पक रहा था हिरण का मांस, मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार, सप्लायर फरार

feature-top

जिले के कोटा क्षेत्र में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित रिसॉर्ट में कथित तौर पर हिरण का मांस पकाया जा रहा था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कोटा से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित कुरदर वैली रिसॉर्ट में वन्यजीव संरक्षण कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शाम करीब 6 बजे टीम ने छापा मारा तो देखा कि किचन के बाहर चूल्हे पर संदिग्ध मांस पकाया जा रहा था। मौके से पका हुआ मांस, कढ़ाई और अन्य सामान जब्त किया गया। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद लोगों को हिरासत में लिया।

कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट मैनेजर रजनीश सिंह, कर्मचारी रमेश यादव, संजय वर्मा और रसोइया रामकुमार टोप्पो को गिरफ्तार किया गया। रात करीब 11:15 बजे सभी आरोपियों से बेलगहना रेस्ट हाउस में पूछताछ की गई।


feature-top