रायगढ़ : मॉडिफाई साइलेंसर के पुलिस ने 11 वाहन पकड़े

जब्त 50 मॉडिफाई साइलेंसर पर चला बुलडोजर

feature-top

 जिले में मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ सभी थानों की टीमें प्रतिदिन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ऐसे वाहनों की जांच कर रही हैं। 

          जांच के दौरान शहर के विभिन्न चौंक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने 11 ऐसे वाहनों को पकड़ा, जिनमें तेज आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगे हुए थे। सभी वाहनों को कार्रवाई के लिए ट्रैफिक थाना लाया गया । आज सुबह संबंधित वाहन चालकों और उनके अभिभावकों को पुलिस कार्यालय बुलाया गया,  शशि मोहन सिंह ने नियमों के उल्लंघन पर कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसी गलती दोहराने पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। थाने में इन वाहनों में लगे मॉडिफाई साइलेंसर निकलवाकर चालानी कार्रवाई की गई ।

         मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर हाल ही में थाना यातायात और थानों द्वारा करीब 50 साइलेंसर जब्त किए गए हैं, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज ट्रैफिक थाना के पीछे पुलिस कालोनी में बुलडोजर चलवाकर नष्ट किया गया है। एसएसपी ने मीडिया के माध्यम से आम नागरिकों से अपील करते हुए अपना शासकीय मोबाइल नंबर 9479193200 साझा किया और कहा कि मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों की फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे वाहन चालकों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

              

 

feature-top