पुलिस विभाग में 16 अधिकारियों का DSP पद पर प्रमोशन

feature-top

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में कार्यरत 16 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पद पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय 24 मार्च 2026 को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा के आधार पर लिया गया। अधिकारियों की पदोन्नति वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (56,100 – 1,77,500 रुपए) में की गई है। पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। पदोन्नति में शामिल अधिकारी निरीक्षक संवर्ग, कंपनी कमांडर और विशेष शाखा के हैं। इनके पदोन्नत होने के बाद ये डीएसपी संवर्ग विशेष शाखा में शामिल होंगे। कंपनी कमांडर पद पर प्रमोट होने वाले प्रमुख अधिकारियों में बृजेश कुमार भदौरिया, अविनाश कुमार अग्निहोत्री, हरीश कुमार तिवारी, अमित शर्मा, मनीष कुमार साहू, शैलेन्द्र कुमार सेन, देव नारायण सिंह, इन्द्रसेन बंजारे, मिलमन मिंज, ओमप्रकाश सेन, राकेश कुमार सलाम, राम बहादुर शर्मा और शब्बीर अली शामिल हैं।
 


feature-top
feature-top