कोल माइन विवाद: अडानी कर्मचारियों के गांव जाने पर ग्रामीणों का विरोध, दी चेतावनी

feature-top

धरमजयगढ़ के पुरूंगा क्षेत्र अंतर्गत अडानी ग्रुप मेसर्स अंबुजा सीमेंट के प्रस्तावित भूमिगत कोयला खदान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले हुए गहमा-गहमी के बाद क्षेत्र में थोड़ी शांति देखने को मिली ही थी की फिर से कंपनी के कर्मचारियों के कार्यप्रणाली को लेकर माहौल गरमाता दिखाई पड़ रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने छाल थाने में ज्ञापन सौंप दिया है।

ग्रामीणों ने कहा है कि कंपनी की गतिविधियों से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पत्र में सीधे तौर पर कहा गया है कि ”यदि भविष्य में ग्रामीणों के आक्रोश के कारण क्षेत्र की कानून-व्यवस्था बिगड़ती है या कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और अडानी समूह की होगी।”


feature-top