दंतेवाड़ा में 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर

feature-top

दंतेवाड़ा। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नक्सली खात्मे की समय सीमा के अंतिम दिन दंतेवाड़ा में पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। बस्तर आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल राकेश और कलेक्टर, दंतेवाड़ा, देवेश कुमार ध्रुव के समक्ष लाखों के इनामी 5 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य सोमें कड़ती प्रमुख रूप से शामिल है। उक्त नक्सली लीडर बीजापुर जिला अंतर्गत मिरतुर थाना के चेरली की निवासी है। उक्त लीडर पर राज्य शासन द्वारा 5 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

 


feature-top