चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा कार्यालय के पास धमाके की आवाज सुनी गई

feature-top

चंडीगढ़ में पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय के बाहर एक धमाका हुआ। इस घटना से दहशत फैल गई और पुलिस ने इलाके को घेर लिया।
किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

राज्य भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख विनीत जोशी ने बताया कि धमाका शाम करीब 5 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि सेक्टर 37 स्थित इमारत के बाहर खड़ी एक स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गई।


feature-top