बस्तर: 10 थाना प्रभारियों का तबादला

feature-top

बस्तर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी शलभ सिंहा ने 10 थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। तामेश्वर चौहान को बोधघाट थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि लीलाधर राठौर को कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। शिवानंद सिंह को करपावंड थाना, भोला सिंह राजपूत को साइबर सेल, बसंत खलको को अजाक थाना, दिलबाग सिंह को यातायात शाखा, राजकुमारी पांडे को महिला थाना और सुरीत सारथी को डीपीसीआर 112 का प्रभारी बनाया गया है। वहीं रविंद्र मंडावी और उमेश पाटील को लाइन अटैच किया गया है।


feature-top