- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी स्कैम : आरोपी देवेंद्र डडसेना को नहीं मिली जमानत
छत्तीसगढ़ कोयला लेवी स्कैम : आरोपी देवेंद्र डडसेना को नहीं मिली जमानत
छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में आरोपी देवेंद्र डडसेना को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि आर्थिक अपराध बेहद गंभीर होते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में जमानत देने में विशेष सावधानी जरूरी है।
यह मामला एंटी करप्शन ब्यूरो और इकोनॉमिक ऑफेंस विंग की जांच से जुड़ा है, जिसमें आईपीसी की कई धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज है। जांच में सामने आया है कि जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच कोयला परिवहन पर प्रति टन 25 रुपये की अवैध वसूली कर करीब 540 करोड़ रुपये जुटाए गए। इस नेटवर्क में कई अधिकारी और कारोबारी शामिल बताए गए हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
