असम की रैली में मुख्यमंत्री योगी का कांग्रेस पर हमला
असम में भाजपा के पक्ष में प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि असम के लोगों का संरक्षण होगा और एक-एक घुसपैठिए को निकाल बाहर करेंगे। उत्तर प्रदेश में पहले हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा व कर्फ्यू लगता था। वहां नौ वर्ष में न कर्फ्यू, न दंगा है, सब चंगा है। 500 वर्ष में जो काम नहीं हो पाया, वह काम भी अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के रूप में हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में उग्रवाद, नक्सलवाद, अलगाववाद नहीं है, वहां सड़कों पर नमाज भी नहीं पढ़ी जाती है। सरकार लव जेहाद, लैंड जेहाद का सफाया करने को संकल्पित है।
आरोप लगाया कि कांग्रेस व यूडीएफ को देश की कीमत पर वोट चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 साल में पूर्वोत्तर भारत की 78 और असम की 36 यात्राएं की हैं, तब शांति, सुरक्षा व सुशासन का माहौल तैयार हुआ है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
