तमिलनाडु चुनाव प्रचार : फिर मंडराया 2G मामले का साया

feature-top

2G स्पेक्ट्रम मामले से जुड़ा विवाद तब फिर से गरमा गया जब DMK सांसद ए. राजा की एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

यूट्यूबर मारिदास द्वारा जारी की गई इस ऑडियो क्लिप में राजा कथित तौर पर 2G भ्रष्टाचार मामले को लेकर DMK के शीर्ष परिवार की आलोचना करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, राजा ने इस क्लिप की प्रामाणिकता को सिरे से खारिज करते हुए इसे "हेरफेर किया हुआ" बताते हुए कानूनी नोटिस जारी किया है।

AIADMK ने इस विवाद को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी मुद्दा बनाने का मौका लपक लिया है। पार्टी नेता एडप्पाडी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) ने कृष्णागिरी में एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि इस ऑडियो क्लिप से DMK के भीतर के विरोधाभास उजागर होते हैं।


feature-top