रायगढ़ :अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

21 मोटरसाइकिल बरामद

feature-top

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 21 मोटरसाइकिल बरामद की है। मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान को गिरफ्तार किया गया है, उसका साथी शिव नागवंशी फरार है। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद 21 मोटरसाइकिलों की बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।आरोपी सुखदेव चौहान ने बताया कि उसने चोरी की मोटरसाइकिलें कार्तिक राम डूंगडूंग, रामकुमार वैष्णव, केशव यादव, भोजराम पैंकरा, जगदीश पैंकरा, शिवचरण चौहान, सुखचरण चौहान, अमित कुमार नागवंशी और शिवप्रसाद विश्वकर्मा को बेची थीं। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं आरोपी सुखदेव चौहान द्वारा अपने बाड़ी में छिपाकर रखी गई 7 अन्य मोटरसाइकिल भी जप्त की गई।


feature-top