TVK प्रमुख विजय ने नए हलफनामे में दो लंबित FIR का किया खुलासा

feature-top

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले TVK प्रमुख विजय ने अपने संशोधित चुनावी हलफनामे में दो लंबित आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। पहले दाखिल हलफनामे में इन मामलों का उल्लेख नहीं था। नए दस्तावेज़ में चेन्नई और मदुरै के मामलों का जिक्र है, जिनमें से एक FIR चेन्नई के पेरावल्लूर थाने में चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में दर्ज की गई थी। विजय के अनुसार, उन्हें इस मामले की जानकारी 2 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए मिली।


feature-top