कर्नाटक उपचुनाव: येदियुरप्पा का कांग्रेस पर पैसा और बाहुबल के इस्तेमाल का आरोप

feature-top

कर्नाटक की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह भ्रम है कि वे पैसों, शराब और बाहुबल के दम पर चुनाव जीत सकते हैं। येदियुरप्पा ने दावा किया कि प्रचार के दौरान “पैसों से भरे सूटकेस” लाए गए। साथ ही, उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार को सत्ता के नशे में चूर बताते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप भी लगाया।


feature-top