“भारत के सबसे भ्रष्ट CM”: राहुल गांधी का हिमंत बिस्वा पर हमला

feature-top

असम में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला। बिस्वनाथ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सरमा को “भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री” बताया और आरोप लगाया कि राज्य की जमीन उद्योगपतियों को सौंप दी गई है।

राहुल गांधी ने कहा कि CM की बयानबाजी का मकसद अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाना और समाज में विभाजन पैदा करना है। उन्होंने कांग्रेस को जनता के हित में काम करने वाला विकल्प बताते हुए दावा किया कि पार्टी भ्रष्टाचार और नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ रही है।


feature-top