रायपुर: छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर NSUI ने किया विश्वविद्यालयों का घेराव

feature-top

राजधानी रायपुर में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर सोमवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का घेराव किया। पुलिस ने उन्हें मुख्य गेट पर रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। NSUI ने चेतावनी दी है कि 7 दिनों में जवाब नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।


feature-top