हरियाणा: सभी अदालतों में लागू होगी ई-समन प्रणाली

feature-top

हरियाणा अपनी सभी अदालतों और राजस्व अदालतों में ई-समन सिस्टम शुरू कर रहा है। इस डिजिटल पहल का मकसद न्याय व्यवस्था में कार्यकुशलता और पारदर्शिता को बढ़ाना है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को इस सिस्टम को अपनाने का निर्देश दिया है। उम्मीद है कि इस कदम से मामलों के निपटारे में तेज़ी आएगी और सेवाओं की डिलीवरी में सुधार होगा।


feature-top