‘सियान चेतना’ पहल से रिटायर्ड पुलिसकर्मी निभाएंगे अहम भूमिका

feature-top

बिलासपुर में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के लिए “सियान चेतना” अभियान की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को दोबारा सक्रिय भूमिका में जोड़कर उनके अनुभव का लाभ लिया जाएगा। वे समाज और पुलिस के बीच सेतु का कार्य करेंगे। इस संबंध में पुलिस मैदान स्थित बिलासा गुड़ी में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी शामिल हुए।


feature-top