छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में AI की एंट्री, पढ़ाई होगी और स्मार्ट

feature-top

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित पढ़ाई की शुरुआत होने जा रही है। शिक्षा विभाग छात्रों की पठन क्षमता, लेखन और स्मरण शक्ति को बेहतर बनाने के लिए AI एप्लीकेशन लागू करने की तैयारी में है। इस तकनीक के जरिए बच्चों के स्तर का आकलन कर उनकी कमजोरियों के अनुसार रणनीति तैयार की जाएगी।

इस पहल की रूपरेखा तय करने के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। शुरुआत में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दो जिलों में लागू किया जाएगा, जिसके सफल होने पर पूरे राज्य में विस्तार किया जाएगा। इसके लिए 15 जिलों से करीब 200 घंटे का शैक्षणिक कंटेंट तैयार किया गया है।

SCERT के प्रभारी संचालक जेपी रथ के अनुसार, वाधवानी AI के सहयोग से विकसित ‘मौखिक धाराप्रवाह पठन (ORF) टूल’ के जरिए प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों की पठन दक्षता का सटीक आकलन कर सुधार किया जाएगा।


feature-top