वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

feature-top

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 94 वर्ष की थीं। किदवई का निधन नोएडा के मेट्रो अस्पताल में सुबह हुआ। उनके दामाद रजीउर रहमान किदवई ने बताया कि वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं।

उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार निजामुद्दीन स्थित कब्रिस्तान में शाम करीब 5 बजे किया जाएगा।


feature-top
feature-top