रायपुर: संपत्तिकर बकायेदारों को 3 दिन में राशि जमा करने का अंतिम नोटिस जारी

feature-top

रायपुर नगर निगम ने संपत्तिकर बकायेदारों को 30 अप्रैल 2026 तक बिना अधिभार भुगतान की छूट दी है। निगम के राजस्व विभाग ने 20,153 बड़े बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर बकाया जमा करने को कहा है। आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर सभी 70 वार्डों में कार्रवाई तेज कर दी गई है। तय समय सीमा के बाद भुगतान नहीं करने पर नल कनेक्शन विच्छेद, सीलबंदी और कुर्की जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


feature-top