बस्तर हेरिटेज मैराथन: गाड़ी से फिनिश लाइन पहुंचीं 2 प्रतिभागी, सच सामने आने पर नहीं मिला ईनाम

feature-top

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 22 मार्च को बस्तर हेरिटेज मैराथन-2026 का आयोजन किया गया था। जिसमें मेहनत की नहीं, बल्कि 2 खिलाड़ियों ने जुगाड़ की दौड़ पूरी की थी। 42 किलोमीटर की मैराथन में 2 महिला प्रतिभागी गाड़ी के सहारे फिनिश लाइन तक पहुंची और जीत हासिल की। 

दरअसल, जगदलपुर के लालबाग मैदान से चित्रकोट जलप्रपात तक 42 किमी की दौड़ हुई थी। लोहंडीगुड़ा की प्रतिभागी प्रमिला मंडावी ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही नेहा और कौशल्या नेताम ने दौड़ के दौरान वाहन का इस्तेमाल किया।

शिकायत के बाद जब प्रशासन हरकत में आया और जांच शुरू की गई, तो CCTV फुटेज में लड़कियां गाड़ी में बैठी नजर आई। अब उनकी प्राइज मनी रुकवा दी गई है। जिन्होंने दौड़कर जीत हासिल की उन्हें प्राइज दिया जाएगा।


feature-top