राजनांदगांव: बाड़ी में गांजा उगाते दंपत्ति गिरफ्तार, 28 पौधे जब्त

feature-top

राजनांदगांव के मुढ़िया मोहारा क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने गांजा के पौधे उगाने के मामले में एक दंपत्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके घर की बाड़ी से 28 गांजा के पौधे जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, दंपत्ति ने जानबूझकर गांजा की खेती की थी। हालांकि इसके पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। मौके पर गांव के पंचों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पौधों की वीडियोग्राफी कराई गई और उन्हें जड़ सहित उखाड़कर जब्त किया गया।

 


feature-top