रायपुर: DSP की बेटी को धमकी देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

feature-top

छत्तीसगढ़ में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक डीएसपी की बेटी और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को अपहरण और गैंगरेप की धमकी दी गई। आरोपियों के बीच हुई चैट वायरल होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने केशकाल थाने में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, युवती आदिवासी संस्कृति से जुड़े विषयों पर वीडियो बनाती है, जिससे नाराज कुछ युवकों ने उसे निशाना बनाकर साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल सहित अन्य डिजिटल सबूत जब्त कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है।


feature-top