छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया समेत 3 के खिलाफ नई चार्जशीट पेश, अब तक 51 लोगों पर केस दर्ज

feature-top

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में EOW ने रायपुर की स्पेशल कोर्ट में 9वां पूरक चालान पेश किया है। करीब 1500 पन्नों के इस चालान में सौम्या चौरसिया, केके श्रीवास्तव और देवेन्द्र डडसेना की भूमिकाओं को विस्तार से बताया गया है। जांच के अनुसार, अब तक कुल 51 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। सौम्या चौरसिया पर पद का दुरुपयोग कर शराब सिंडिकेट को संरक्षण देने का आरोप है, जबकि केके श्रीवास्तव पर अवैध धन के लेन-देन और प्रबंधन में शामिल होने की बात सामने आई है। EOW/ACB की जांच अभी जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।


feature-top