रायपुर: पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी की पुनःपरीक्षा 10 अप्रैल को

feature-top

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 12वीं हिंदी प्रश्नपत्र लीक प्रकरण के बाद दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। 10 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंडल ने परीक्षा व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए हैं। 

माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए ‘वन टाइम लॉक सिस्टम’ लागू किया जा रहा है, जिससे प्रश्नपत्रों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ की संभावना खत्म हो जाएगी। इसके अलावा, गोपनीय सामग्री को अब जीपीएस लॉक युक्त विशेष कंटेनरों के जरिए भेजा जाएगा।


feature-top