पार्थ अजित पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ
09 Apr 2026
, by: Mahak Qureshi
सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के कारण राज्यसभा की जो सीट खाली हुई, उसी सीट पर पार्थ पवार को निर्वाचित किया गया. यह दिल्ली में उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. इस शपथ ग्रहण समारोह में पार्थ पवार ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली. उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई. इस दौरान महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार भी मौजूद थीं. जेपी नड्डा और जयराम रमेश जैसे कई दिग्गज नेता भी वहां पहुंचे थे. सबसे ज्यादा चर्चा पार्थ पवार के लुक की रही. उन्होंने अपने दिवंगत पिता अजित पवार का मशहूर पिंक जैकेट पहना था.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
