बालोद: प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट को ‘नक्सली’ ने दी जान से मारने की धमकी

feature-top

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी दी गई है. इस घटना ने प्रशासनिक और न्यायिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है. गुंडरदेही में पदस्थ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को एक बंद लिफाफा प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी भरा पत्र लिखने वाले ने खुद को नक्सली बताया है. 

गुण्डरदेही थाने में मामले में शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. इसके दावे की प्रमाणिकता की जांच की जा रही है कि क्या यह वास्तव में नक्सलियों का काम है या किसी शरारती तत्व की साजिश. धमकी के साथ-साथ 3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है.


feature-top