PM मोदी को भारत की महिलाओं से माफ़ी माँगनी चाहिए: कांग्रेस

feature-top

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण कानून को लागू करने के मामले में मोदी सरकार का "यू-टर्न" शासन-प्रशासन में अपनी "भारी असफलताओं" और विदेश नीति को लगे "गंभीर झटकों" पर पर्दा डालने की एक कोशिश है।

विपक्षी पार्टी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री को भारत की महिलाओं से "माफ़ी" मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस की उस मांग को स्वीकार नहीं किया, जिसमें 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023' को 2024 के चुनावों से ही लागू करने की बात कही गई थी।


feature-top