श्रीनगर की मस्जिद में लगी आग

feature-top

श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में जामिया अरबिया अशरफुल उलूम में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही, तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

माना जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी है, वह एक मस्जिद या दारुल उलूम की इमारत है, हालांकि इस बारे में अभी पूरी जानकारी साफ नहीं हो पाई है।

एक अधिकारी ने बताया, "आग बुझाने का काम जारी है। हम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।"

आग लगने की वजह का अभी तुरंत पता नहीं चल पाया है। अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।


feature-top