बिलासपुर: जेल के भीतर से वायरल वीडियो, सुरक्षा पर सवाल

feature-top

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों का जेल के अंदर से वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। आरोपी विश्वजीत अनंत और उसके साथी जेल में बंद होने के बावजूद सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आए। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान पहुंचे रिश्तेदारों और दोस्तों ने मुलाकात कक्ष में वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वायरल वीडियो में आरोपियों को “सीधा ठोक दू शहर में जो दादा बनता” गाने के साथ दिखाया गया है। घटना सामने आने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।


feature-top