थाईलैंड से भारत लाया गया गैंगस्टर साहिल चौहान

feature-top

अलग-अलग राज्यों में कई मामलों में वांछित और इंटरपोल के 'रेड नोटिस' का सामना कर रहे गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से भारत भेज दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इंटरपोल के माध्यम से चौहान का पता बैंकॉक में लगाया और उसे वापस इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां राज्य पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।


feature-top