ईरान युद्ध : US का सैन्य जहाज़ होर्मुज़ की ओर बढ़ा, ईरान ने दी 30 मिनट की चेतावनी

feature-top

अमेरिका का वह जहाज़, जिसे पहले फुजैराह बंदरगाह के पास देखा गया था, कथित तौर पर वापस लौट आया है। यह कदम ईरान की उस चेतावनी के बाद उठाया गया, जिसमें उसने कहा था कि यदि जहाज़ होर्मुज़ जलडमरूमध्य को पार करता है, तो वह 30 मिनट के भीतर उस पर हमला कर देगा।

इससे पहले, ईरानी सशस्त्र बलों ने एक अमेरिकी विध्वंसक जहाज़ को UAE के फुजैराह बंदरगाह के पास से जलडमरूमध्य की ओर जाते हुए देखा था, और पाकिस्तानी मध्यस्थों के ज़रिए अमेरिका को एक चेतावनी भेजी थी।


feature-top