चुनाव से पहले बंगाल में TMC और BJP के बीच यूनिफॉर्म सिविल कोड बना नया टकराव का मुद्दा

feature-top

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला करते हुए कहा, "जब कल वे बहुमत में नहीं होंगे, तो हम यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को रद्द कर देंगे।" यह बयान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वादे के करीब एक घंटे बाद दिया, जिसमें उन्होंने "तुष्टीकरण की राजनीति को रोकने" के लिए राज्य में इस कोड को लागू करने की बात कही थी।


feature-top