- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी के पत्र का खरगे ने दिया जवाब
महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी के पत्र का खरगे ने दिया जवाब
महिला आरक्षण बिल पर केंद्र सरकार बेहद एक्टिव तरीके से आगे बढ़ रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर विपक्षी दलों से सपोर्ट की मांग कर रहे हैं। दोनों सदनों में सभी पार्टियों के फ्लोर लीडर्स से संपर्क किया गया। यही नहीं पीएम मोदी ने राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर इस बिल पर समर्थन मांगा। प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में अगले हफ्ते महिला आरक्षण बिलों को सर्वसम्मति से पास कराने के लिए उनका समर्थन मांगा।
इन बिलों का मकसद 2029 से लोकसभा और विधानसभाओं में एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करना है। हालांकि, पीएम मोदी के लेटर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि सरकार राजनीतिक फायदे के लिए महिला आरक्षण कानून के कार्यान्वयन में जल्दबाजी कर रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
