भिलाई स्टील प्लांट में JCB लोडर में लगी भीषण आग से मची अफरा-तफरी

feature-top

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (SMS-3) में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक जेसीबी लोडर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना करीब रात 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आग लगते ही चालक ने लोडर को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और पूरी मशीन इसकी चपेट में आ गई। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी कर्मचारी को गंभीर चोट नहीं आई।
 


feature-top