- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- भारतीय टैंकर 'जग विक्रम' 20,400 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात पहुंचा
भारतीय टैंकर 'जग विक्रम' 20,400 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात पहुंचा
पश्चिमी एशिया में तनाव के बीच, भारतीय ध्वज वाला जहाज 'जग विक्रम' 20,400 मीट्रिक टन (एमटी) द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) लेकर गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण पर बुधवार को पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण के एक बयान के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के अस्थायी युद्धविराम के बाद जहाज ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया और कच्छ के कांडला स्थित दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण के ऑयल जेटी-1 पर लंगर डाला।
सरकारी अधिकारियों ने पहले बताया था कि मार्च की शुरुआत से फारस की खाड़ी से निकलने वाला यह नौवां भारतीय जहाज है, जबकि लगभग 15 अन्य भारतीय ध्वज वाले जहाज अभी भी क्षेत्र में मार्ग की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
