नासिक : स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात के करीबी सहयोगी और उनकी पत्नी की कार दुर्घटना में मौत

feature-top

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक खड़ी कंटेनर ट्रक से कार टकराने के बाद जेल में बंद स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात के करीबी सहयोगी और उनकी पत्नी की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान जितेंद्र शेल्के (55) और उनकी पत्नी अनुराधा (50) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।


feature-top