अहमदाबाद : मामूली दुर्घटना पर हुई हत्या से हिंसा और आगजनी

feature-top

गुजरात के अहमदाबाद जिले के धांधुका में मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद भड़की हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद कई दुकानों में आग लगा दी गई। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो समुदायों के लोगों के बीच मोटरसाइकिलों की टक्कर के बाद झड़प हुई। उन्होंने बताया कि झड़प तब और बढ़ गई जब एक समूह के सदस्य दुर्घटना में शामिल दूसरे व्यक्ति के घर गए।

अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने बताया, "झगड़े के दौरान धर्मेश गमारा (30) के पैर में चाकू से वार किया गया। बाद में अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के बाद तनाव बढ़ गया और कुछ लोगों ने सड़क किनारे की सात-आठ दुकानों में आग लगा दी। कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचा।"


feature-top