तमिलनाडु : चुनाव लड़ रहे 18% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज - एडीआर रिपोर्ट

feature-top

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में लगभग 18 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ क्रिमिनल केस घोषित किए हैं, जबकि 25 प्रतिशत के पास एक करोड़ रुपये से ज़्यादा की संपत्ति है। रिपोर्ट के अनुसार, विश्लेषण किए गए 3992 उम्मीदवारों में से 722 (18 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है। इनमें से 404 (10 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है


feature-top