बंगाल में बंद करेंगे '4 शादियां', सरकार बनते ही लागू करेंगे UCC: अमित शाह

feature-top

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के चरम पर पहुंचते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बहुविवाह प्रथा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू कर एक विशेष समुदाय में चार विवाहों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। आसनसोल के कुल्टी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो पश्चिम बंगाल में UCC लागू करके बहुविवाह की प्रथा समाप्त कर देगी। एक विशेष समुदाय में चार-चार शादियां करने की छूट अब नहीं रहेगी।
 


feature-top