रायपुर: नर्सिंग काउंसिल में फीस-रजिस्ट्रेशन घोटाले में निलंबित रजिस्ट्रार समेत 6 पर FIR दर्ज

feature-top

रायपुर. छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वित्तीय अनियमितताएं सामने आने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की गई. अब संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ की ओर से 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत शिकायत की गई, जिसपर बीएनएस की धारा 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है. 

डिप्टी डायरेक्टर निधि ग्वालरे ने इस संबंध में गोलबाजार थाने में 425 पन्नों की जांच रिपोर्ट दी है। काउंसिल की निलंबित रजिस्ट्रार दुर्गावती उसारे (कुंजाम), कांकेर जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र की सुरीला जैन, अंबागढ़ चौकी कॉलेज की काजोल साहू, जांजगीर-चांपा की वसंता कुमार, मंजू एमएल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. 


feature-top