पंजाब : कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी से वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग करी

feature-top

कांग्रेस सांसद और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आगामी वेब सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

खबरों के मुताबिक, यह सीरीज जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कहानी पर आधारित है और 27 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होने वाली है। इस मामले ने पहले ही सबका ध्यान खींच लिया है और पंजाब पुलिस ने भी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर सीरीज के दर्शकों के लिए प्रसारण पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।


feature-top