पखांजूर: बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल, आज बंद का ऐलान, SDM दफ्तर घेराव की तैयारी

feature-top

कांकेर जिले के पखांजूर में पिछले दिनों हुई प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध को लेकर नाराजगी बढ़ते नजर आने लगी है. बंग समाज ने बंद का आव्हान किया है. जिसका असर कापसी, पखांजूर और बांदे क्षेत्र में सुबह से देखने को मिल रहा है. एसडीएम कार्यालय घेराव के साथ बड़े प्रदर्शन की तैयारी है. 

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में नया पारा में प्रशासन ने 6 घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. बंग समाज ने बंद का आव्हान किया है. इस आंदोलन को सर्वसमाज का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे आंदोलन और भी मजबूत होता दिख रहा है.


feature-top